भिलाई ! सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में शिरोमणि पुरस्कार योजना के तहत उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य निष्पादन के लिए पाली एवं कर्म शिरोमणि पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसी के तहत स्टील मेल्टिंग शॉप-3 में 12 मार्च 2025 को शिरोमणि पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-3) श्री प्रमोद कुमार के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
समारोह में विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक श्री विवेक कुमार सिंह को पाली शिरोमणि पुरस्कार से नवाजा गया। कर्म षिरोमणि पुरस्कार से श्री सुनीत कुमार, श्री राजेश शील, श्री पेडागंधम नागेन्द्र, श्री मिथुन नायक, श्री बोद्देती प्रभाकर राव, श्री जयमाल देहारी, श्री घनश्याम रेनसिया तथा श्री रितुराज पटनायक को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि श्री प्रमोद कुमार ने सभी पुरस्कार विजेताओं के उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि यह पुरस्कार कमेटी द्वारा सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए दिया जाता है। उन्होंने सभी पुरस्कार विजेताओं के कार्यक्षेत्र में उपलब्धियों तथा समस्याओं व सुझावों पर भी चर्चा की। शिरोमणि पुरस्कार विजेताओं को स्मृति चिन्ह के रूप में प्रशस्ति पत्र, जीवनसाथी हेतु प्रशंसा पत्र तथा मिठाई का कूपन प्रदान किया गया।
शिरोमणि पुरस्कार समारोह में स्टील मेल्टिंग शॉप-3 के महाप्रबंधकगण श्रीमती पुष्पा एम्ब्रोस, श्री त्रिभुवन बैठा, श्री दिलीप कुमार वार्ष्णेय, श्री पी सतपथी, श्री एस के मिश्रा, श्री डी एल कुमार, श्री अजीत नारायण तथा उप महाप्रबंधक श्री पी के रॉय उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित अनुभागप्रमुखों ने भी सभी पुरस्कार विजेताओं के कार्यशैली व सुरक्षा के प्रति जागरूकता की प्रशंसा की तथा उन्हें आगे भी श्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन मानव संसाधन विभाग के श्री राजेश कुमार पाण्डेय, श्रीमती सोनू शालिनी चौरसिया एवं श्री एल सी गुप्ता द्वारा किया गया।








