Buy Advt. Space

उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह को मिला गौरव सम्मान, अभिनेत्री नीलम के हाथों सम्मानित हुए

By



बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष और भिलाई निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया के बेहतर कामों का इनाम

समाज में किए गए उत्कृष्ठ कार्यों के लिए दया सिंह को एक और पुरस्कार

भिलाई। भाजपा नेता, उप नेता प्रतिपक्ष व बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह को एक और पुरस्कार मिला है।

दया सिंह को होटल साया जी रायपुर मे एक टीवी न्यूज चैनल  की ओर से अवार्ड मिला है। सम्मान का नाम छग गौरव सम्मान मिला है। जिसे बॉलीवुड अभिनेत्री नीलम ने अपने हाथों से प्रदान किया है।

इस कार्यक्रम में गणमान्य  नागरिक, राजनेता, उद्योगपति और ब्यूरोक्रेट्स पहुंचे हुए थे। उनकी मौजूदगी में दया सिंह ने यह पुरस्कार प्राप्त किया है। दया सिंह ने बताया कि, बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा भगवान भोलेनाथ की बारात, समाज में किए गए बेहतर कार्यों के लिए चयन किया गया है। आने वाले समय में ये कार्य और भी बेहतर होंगे।

Leave a Comment