दुर्ग। छावनी पुलिस ने एक बड़े ठगी मामले का खुलासा करते हुए शातिर आरोपी तुषार गोयल (21 वर्ष), निवासी शिक्षक नगर दुर्ग को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम के जरिए एक युवती से दोस्ती कर उसके परिवार को झांसे में लेते हुए करोड़ों रुपए की ठगी की।
ठगी की वारदातें
आरोपी ने खुद को कपड़ों का बड़ा कारोबारी बताकर विश्वास हासिल किया।
करीब 18 लाख रुपए के सोने–चांदी के आभूषण गिरवी रखे।
04 दोपहिया वाहन (कीमत करीब 5 लाख रुपए) फायनेंस कराए।
युवती के माता-पिता के नाम की फिक्स डिपॉजिट राशि 26 लाख रुपए का आहरण किया।
अन्य लोगों से कार दिलाने के नाम पर 6.6 लाख रुपए की धोखाधड़ी भी की।
कुल जप्त माल
पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर 165 ग्राम सोना-चांदी के जेवर, 04 दोपहिया वाहन व अन्य दस्तावेज बरामद किए। जप्त संपत्ति की कीमत करीब 23 लाख रुपए आंकी गई है।
कैसे दबोचा गया आरोपी
आरोपी पुलिस कार्रवाई से बचने बार-बार किराए के मकान बदलता रहा। पुलिस की सतर्कता से उसका पता लगाया गया और छावनी पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
मामला अपराध क्रमांक 496/25 धारा 420 भादवि एवं 318(4) बीएनएस के तहत दर्ज कर जांच जारी है।
इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप के नाम पर करोड़ों की ठगी, शातिर तुषार गोयल गिरफ्तार








