Buy Advt. Space

आखिर क्यों हरियाणवी छात्र ने भिलाई में लगायी फांसी

By
Last updated:

तालपुरी। घटना 17 दिसंबर की रात तकरीबन 10:00 बजे के आसपास का है जब मोहित के दोस्त और रूम पार्टनर राकेश बोरकर द्वारा दरवाजा खटखटाया जाने पर कुछ हलचल न होने पर राकेश को शंका हुई पिछे की खिड़की से दोस्त मोहित मेहता के शव को पंखे से लटकता राकेश बोरकर ने तुरंत ही आसपास के लोगों को इतना कर पुलिस तक यह बात पहुंचाई।

दरवाजा तोड़ने पर मोहित की लाश पंखे से लटकते हुए मिली जिसने दम तोड़ दिया था मामले की तब्दीश में पुलिस टीम लगातार मोहित के परिवारजनों से कांटेक्ट करने में लगी हुई है बताया जा रहा है कि मोहित रुंगटा कॉलेज में बीकॉम का छात्र था साथी वह अपना पार्ट टाइम जॉब कुछ महीना पहले गर्ग शूज रिसाली बीएसपी मार्केट में काम कर रहा था। उसके दोस्तों से बात किए जाने पर दोस्तों ने कहा कि वह हंसमुख था उसको देखकर हमने कभी सोचा भी नहीं था कि वह ऐसा कदम भी उठा सकता है दोस्तों ने प्रेम संबंध होने को नकारा ।

पुलिस मामले की तब्दीश कर रही है पुलिस को अब तक उसके रूम से कोई भी सूराग या, सुसाइड नोट अभी तक बरामद नहीं हुआ है देखना होगा पोस्टमार्टम के बाद क्या कुछ सामने निकल कर आता है पाल-पाल की अपडेट के लिए बने रहिए आगाज़ न्यूज़ के साथ।

https://youtu.be/1uZGmj4D72s?si=y4BKbVbAFRjfYcDF
देखिए पुरी खबर आगाज़ न्यूज़ के युटूब चैनल पर

Leave a Comment