Buy Advt. Space

अजब चोर की गजब कहानी “चोरी करके छोड़ा ‘सस्पेंस’, फिर खुद बना ‘खुलासा बाबू’!”

By
Last updated:

12 दिन बाद चोर ने खुद भेजा नक्शा: ‘टायर पुलिया के नीचे है’ – पुलिस भी रह गई हैरान!

दल्ली राजहरा से अंकित टाटिया की रिपोर्ट…..
दल्लीराजहरा से चोरी हुआ ट्रक और टायर का रहस्य अब सस्पेंस थ्रिलर से कम नहीं!

9 जून की मध्यरात्रि को चोरी हुआ ट्रक और उसके 6 टायरों की कहानी अब मोड़ ले चुकी है, वो भी ऐसा मोड़ जिसे जानकर आप कहेंगे – “वाह रे चोर… तू तो निकला ‘दयालु’!”

ट्रक चोरी करने के 12 दिन बाद, चोर ने खुद ट्रक मालिक दीपक सिंह साहू के घर और दुकान के बाहर दो पर्चे छोड़े, जिसमें एक नक्शा बना था और लिखा था – “टायर पुलिया के नीचे हैं”।

सुबह जब परिवारवालों ने यह पर्चे देखे तो पहले तो किसी को यकीन ही नहीं हुआ, लेकिन जब पुलिस को खबर दी गई और नक्शा लेकर खोजबीन शुरू हुई तो दोपहर तक सच सामने आ गया।

👉 दानीटोला के आगे भैसबोड़ रोड पर पुलिया के नीचे पानी में पड़े मिले 5 टायर, और संभावना है कि 6वां भी वहीं हो।
👉 11 दिन से पुलिस सुराग ढूंढ रही थी, लेकिन 12वें दिन चोर ने खुद ‘क्लू’ दे दिया।

अब सवाल ये उठता है –
क्या यह चोर ‘गिल्टी फीलिंग’ में आया था या ‘रॉबिनहुड चोर’ बनने की कोशिश कर रहा था?
पुलिस के हाथ अभी तक चोर नहीं लगा है लेकिन अब उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही वो भी कानून के शिकंजे में होगा।

इस पूरे मामले में पुलिस से लेकर जनता तक सभी अब एक ही बात कह रहे हैं –
“ऐसा चोर पहली बार देखा जो चोरी भी करता है और खुद ही नक्शा बनाकर सामान वापस करने की लोकेशन भी देता है!”

🔥 साहब ग़ज़ब! ये चोरी नहीं – ‘क्राइम थ्रिलर’ की स्क्रिप्ट है!

Leave a Comment