कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोण्डागांव ! फरसगांव पुलिस की सहयोगात्मक कार्य से गुम लड़की को पाकर परिजन दिये धन्यवाद
प्रार्थी गंगाराम नेताम पिता स्व. अर्जुन नेताम उम्र 23 वर्ष निवासी पुसापाल थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव ने दिनांक 03.09.2021 को थाना उपस्थित आकर गुम इंसान की सूचना दर्ज कराया कि प्रार्थी की बहन कुमारी भागवती नेताम पिता स्व. अर्जुन नेताम उम्र 20 वर्ष निवासी पुसापाल ने दिनांक जनवरी माह 2020 को घर से बिना बताये निकली थी। जो शाम रात तक वापस घर नही आने से आस पास एवं परिजनों के यहाँ पता तलाश किया गया। कहीं नहीं मिलने पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना फरसगांव में गुम इंसान क्रमांक 21/2021 दिनांक 03.09. 2021 को कायम कर पता तलाश में लिया गया।
गुम इंसान लड़की होने से मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए ऑपरेशन तलाश के तहत् गुम लड़की की पतासाजी हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री वाय अक्षय कुमार (भा.पु.से) के सख्त निर्देशन पर एडिशनल एसपी श्री कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव श्री अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी संजय सिन्दे के नेतृत्व में लगातार हर संभव पता तलाश की जा रही थी। पता तलाश के दौरान गुम लड़की का सम्पर्क नम्बर मिलने से बात कर फरसगांव बस स्टेण्ड में बुलाया गया जहां पर बारीकी से पुछताछ में अपना नाम कुमारी भागवती नेताम पिता स्व. अर्जुन नेताम निवासी पुसापाल का रहने वाली बताने पर उसके परिजन को थाना बुलाकर पहचान हेतु मिलवाया गया कहां गई थी पुछने पर बतायी कि घुमने के लिए अपने सहेली के साथ राजस्थान जाना बताई वर्ष 2020, 2021 में कोरोना वायरस के कारण पुरे भारत में लॉक डाउन होने के कारण राजस्थान के जिला झुन्झुन ग्राम बासयाल में काम धाम कर रहना बताई है। जिसे सकुशल बरामद कर परिजनों को सौपा गया फरसगांव पुलिस द्वारा कठिन मेहनत और लगन पूर्ण कार्य से अब तक सबसे ज्यादा 10 गुम इंसान को आपरेशन तलाश के तहत वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में खोज निकाला है जिससे गुम इंसानों को पाकर परिजनों के आंखें खुशियों से नम हो गई एंव क्षेत्रवासी, थाना फरसगांव पुलिस की जन सेवक सराहनिय कार्य क्षेत्र में कॉफी प्रसंसा का विषय बना हुआ है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी संजय सिन्दे, म. प्रधान आरक्षक 283 ममता ठाकुर, आरक्षक दीपक हलदार की उल्लेखनीय भूमिका रही है।








