कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोण्डागांव ! “हर घर तिरंगा” राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत ग्राम बरकई (विकासखंड माकड़ी, जिला कोण्डागांव) में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ( कोण्डागांव द्वारा एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के इस संदेश को ध्यान में रखते हुए कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम में भाग लिया।अभियान को सफल बनाने में ग्राम के सरपंच जमुना मरकाम, एवम पूर्व माध्यमिक प्राचार्य संतराम कवाची एवम कमलकांत पटेल का सक्रिय सहयोग रहा।
कार्यक्रम में जल जीवन मिशन, कोण्डागांव टीम से सुहानी बक्शी, हेमलता यादव और अजय तारम भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर ग्रामीणों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग में कमी, स्वच्छता के महत्व, और सुरक्षित जल के संरक्षण जैसे विषयों पर जागरूक किया गया। सभी ने यह संकल्प लिया कि वे अपने गांव को स्वच्छ, प्लास्टिक-मुक्त और जल-संपन्न बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से पंचायत भवन, विद्यालय परिसर और ओवरहेड टैंक के आसपास सफाई अभियान चलाया।
इसके बाद वृक्षारोपण किया गया, जिससे हरित पर्यावरण का संदेश दिया गया। इन गतिविधियों के साथ-साथ एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों ने तख्तियां और नारों के माध्यम से स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश पूरे गांव में फैलाया।इस अवसर पर ग्राम सरपंच जमुना मरकाम ने कहा, “साफ-सुथरा और हरित गांव ही स्वस्थ समाज की पहचान है। हमें मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारा गांव न केवल स्वच्छ और जल-संपन्न रहे, बल्कि पर्यावरण की रक्षा में भी एक मिसाल बने।








