Buy Advt. Space

ग्राम आमदी के 5 खिलाड़ी वॉलीबॉल में करेंगे गरियाबंद का प्रतिनिधित्व

By


ब्यूरो नूतन साहू गरियाबंद !  गरियाबंद   गांधी मैदान में हुए  स्कूल गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पे जिला स्तरीय  टीम में अपनी जगह बनाई 

जिला मुख्यालय से लगे छोटे से ग्राम आमदी म के पांच खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल खेल में अंडर-19 और अंदर 17 टीम के लिए अपना नाम सुनिश्चित किया  आमदी स्पोर्ट क्लब के हेड कोच श्री वीरेंद्र ठाकुर के संरक्षण में  अंडर-19 के लिए जय भिलेपारिया युवराज ध्रुव पीतांबर निषाद मनोज भिलेपारिया का चयन हुआ है

तथा अंदर 17 के लिए प्रेम शंकर पटेल का चयन हुआ है चैन होने के बाद सभी खिलाड़ी खेलो इंडिया कोच कौशल वर्मा तथा नेशनल खिलाड़ी कृष्ण ठाकुर  की विशेष निगरानी में खेलो इंडिया ग्राउंड मे जिला स्तरीय गेम के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं खिलाड़ियों का कहना है कि गांव में खेल के लिए सीमित संसाधन है तथा खेल भवन और उच्च स्तरीय ग्राउंड की आवश्यकता है

Leave a Comment