Buy Advt. Space

यादव समाज ने फिल्म प्रतिबंध मांग को लेकर राज्यभर सौंपा ज्ञापन

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव । प्रदेश यादव समाज के आह्वान पर आज कोंडागांव सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में “यादव जी की लव स्टोरी” नामक प्रस्तावित फिल्म के विरोध में ज्ञापन सौंपे गए। कोंडागांव में समाज के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन प्रस्तुत किया।

फिल्म की विषयवस्तु पर आपत्ति

ज्ञापन में समाज के सदस्यों ने आरोप लगाया कि फिल्म में यादव समाज की एक लड़की और मुस्लिम युवक के बीच काल्पनिक प्रेम प्रसंग को दर्शाया गया है, जिसे समाज ने अपनी परंपराओं और सम्मान के प्रतिकूल बताया। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि इस तरह की प्रस्तुति से समुदाय की भावनाएँ आहत हो सकती हैं।

सामाजिक सौहार्द की चिंता

समाज के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि फिल्म के रिलीज होने से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है। ज्ञापन के माध्यम से फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की गई है।

प्रदेशभर में विरोध कार्यक्रम

प्रदेश यादव समाज के निर्देशानुसार राज्यभर में समानांतर रूप से ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किए गए। समाज ने प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

कार्यक्रम में मौजूद रहे पदाधिकारी

इस अवसर पर पूर्व संरक्षक बस्तर संभाग प्रेमनाथ यादव, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राकेश यादव, सचिव रितेश यादव सहित सुकदेव यादव, हरिश्चंद्र यादव, रामचंद्र यादव, जयलाल यादव, सुनीता यादव, वर्षा यादव, सावली यादव, रूपा यादव एवं अन्य सामाजिक जन उपस्थित रहे।

Leave a Comment