ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । नगर प्रशासन की मिशन अमृत योजना अंतर्गत ‘वूमन फॉर ट्री’ अभियान के तहत जिला कार्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जनप्रतिनिधियों ने किया पौधरोपण
कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेण्डी, कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण पर जोर
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ‘वूमन फॉर ट्री’ अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण बनाया जा सके।
जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र ठाकुर, श्री दीपेश अरोरा, श्री मनोज जैन, सुश्री सोनामणि पोयाम, श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, श्रीमती सुषमा खोब्रागडे़ सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
प्रशासनिक अधिकारियों की सहभागिता
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण भी मौजूद रहे।








