Buy Advt. Space

छत्रपति शिवाजी जयंती पर बोरी कॉलेज में 44 यूनिट रक्तदान

By

दुर्ग। शासकीय नवीन महाविद्यालय बोरी, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) में छत्रपति शिवाजी जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर यूथ रेडक्रॉस, बोरी के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

शिविर में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कमर तलत, महाविद्यालय के प्रोफेसरगण, छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कुल 44 यूनिट रक्तदान किया गया।

कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय दुर्ग के ब्लड बैंक से नोडल अधिकारी डॉ. जे. पी. मेश्राम, रक्त कोष अधिकारी डॉ. मिथलेश पारकर, डॉ. अवतास कश्यप, काउंसलर टी. एस. एंथोनी, नर्स तरूणा रावत, लैब टेक्नोलॉजिस्ट रोशन सिंह, सीनियर लैब टेक्नीशियन महेंद्र चंद्राकर, तीरथ यादव, अंशु नेताम, हिमांशु चंद्राकर एवं देव कुमार सिन्हा उपस्थित रहे।

सभी चिकित्सकों एवं अतिथियों ने रक्तदाताओं को साधुवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय परिवार ने इस सामाजिक पहल को मानव सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Comment