Buy Advt. Space

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम, एसआईआर में उत्कृष्ट 06 बीएलओ सम्मानित

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर “मेरा भारत, मेरा वोट” थीम के तहत जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं युवाओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाकर की गई।

कलेक्टर ने नये मतदाताओं का किया स्वागत

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने नये मतदाताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट का विशेष महत्व होता है और हर नागरिक को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अनिवार्य रूप से मतदान करने का आह्वान किया।

युवाओं से संवाद, प्रश्नोत्तर और पुरस्कार

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने उपस्थित युवाओं से निर्वाचन प्रक्रिया एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित संवाद किया। प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान सही उत्तर देने वाले युवाओं को पुरस्कृत भी किया गया, जिससे युवाओं में उत्साह और जागरूकता देखने को मिली।

मतदान अधिकार नहीं, कर्तव्य भी

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य भी है। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

06 बीएलओ का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत शतप्रतिशत गणना फार्म वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले 06 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सम्मानित किया गया।
प्रत्येक बीएलओ को प्रोत्साहन स्वरूप 5,000 रुपये की राशि प्रदान की गई।

सम्मानित बीएलओ:

  • केशकाल विधानसभा क्षेत्र – श्री हरीश कुमार यादव, श्री दीपक कुमार नेताम, श्री नितेश कुमार कोर्राम
  • कोण्डागांव विधानसभा क्षेत्र – श्री निरगुन मारम, श्री मितेश कुमार डड़सेना, श्री हरीश देवांगन

आभार और सहभागिता का आह्वान

कार्यक्रम के अंत में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चित्रकांत चाली ठाकर ने आभार व्यक्त करते हुए नये मतदाताओं से लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर श्री वेणुगोपाल राव, निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में युवा मतदाता उपस्थित रहे।

Leave a Comment