रायपुर। राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के पुलिस कॉलोनी के पास स्थित एक खाली प्लॉट में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव की स्थिति देखकर पुलिस ने इसे प्रथम दृष्टया हत्या का मामला माना है।
तीन दिन से लापता थी नाबालिग

मृतका काशीराम नगर की रहने वाली थी और पार्टियों में कैटरिंग का काम करती थी। परिजनों के अनुसार वह गुरुवार शाम घर से निकली थी और कई बार 2–3 दिन बाद वापस आती थी, इसलिए परिवार ने पहले गुमशुदगी रिपोर्ट नहीं लिखाई।
शनिवार को एक युवक ने झाड़ियों में शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी।
शव पर मिले चोटों के निशान, हत्या की आशंका मजबूत
मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की।
- मृतका के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले
- चप्पल/सैंडल नहीं मिला
- घटनास्थल सुनसान
- शक कि वारदात कहीं और हुई और शव यहां फेंका गया
इन तथ्यों के आधार पर पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका भी जता रही है।
फोरेंसिक, डॉग स्क्वॉड और तकनीकी जांच में मिले सुराग
फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को मौके से कई अहम सुराग मिले हैं।
पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन डंप और CCTV फुटेज की जांच कर रही है।
प्रेम प्रसंग का एंगल भी सामने आया है। कुछ संदिग्धों को चिह्नित किया गया है।
परिजनों में मातम, क्षेत्र में दहशत
परिजनों के मुताबिक मृतका ने श्यामनगर और कटोरा तालाब स्कूल में पढ़ाई की थी व किसी से दुश्मनी नहीं थी।
शव मिलने की खबर से परिवार बदहवास है।
क्षेत्र में आक्रोश और डर का माहौल है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, जल्द खुलासे की उम्मीद
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
अधिकारियों का कहना है
“हत्या की आशंका प्रबल है, तकनीकी और फोरेंसिक इनपुट के आधार पर जल्द खुलासा किया जाएगा।”








