ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव । कोंडागांव द्वारा होली पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। होली से एक दिन पूर्व आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों एवं निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों ने मिलकर रंगों के इस पर्व का आनंद उठाया।
रंग-गुलाल और मिष्ठान वितरण
कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों ने प्रशिक्षणार्थियों को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा मिष्ठान वितरण किया। सभी ने मिलकर होली गीतों पर नृत्य किया और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। पूरे आयोजन में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
होली का सामाजिक और सांस्कृतिक संदेश
परिषद के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने युवक-युवतियों को संबोधित करते हुए कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत, प्रेम, एकता और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व सामाजिक सद्भाव, क्षमा और नई शुरुआत का संदेश देता है।
जिला अध्यक्ष सूरज यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम और सौहार्द्र को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने बताया कि सनातन संस्कृति का प्रत्येक पर्व समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करता है और होली जात-पात, ऊँच-नीच तथा भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को एक सूत्र में बांधने का अवसर प्रदान करती है।
गणमान्यजनों की उपस्थिति
इस अवसर पर परिषद के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिला अध्यक्ष सूरज यादव, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, सदस्य रतिराम सोरी, श्रीकांत तिवारी, ढालेश साहू, राकेश धीवर, सेवारत सैनिक टंकेश्वर सेन तथा निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देकर एवं सामाजिक एकता के संकल्प के साथ किया गया।








