ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना ‘पुलिस सैलरी पैकेज’ के अंतर्गत स्वर्गीय आरक्षक क्रमांक 472 श्री घनश्याम भुआर्य की पत्नी श्रीमती हुलसी भुआर्य को 1,00,00,000 रुपये (एक करोड़ रुपये) का जीवन बीमा लाभ प्रदान किया गया।
ड्यूटी पर लौटते समय हुआ था असामयिक निधन
स्वर्गीय श्री घनश्याम भुआर्य जिला कोण्डागांव के थाना अनंतपुर में पदस्थ थे। दिनांक 14 जून 2025 को अवकाश से वापस लौटते समय थाना बेनूर, जिला नारायणपुर क्षेत्र में वाहन दुर्घटना में उनका असामयिक निधन हो गया था। उनके निधन के पश्चात शासन की योजना के तहत उनकी नामिनी को बीमा सहायता प्रदान की गई।
शासन की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के पुलिस कर्मियों के भविष्य को सुरक्षित करने हेतु निःशुल्क पुलिस सैलरी पैकेज योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत के साथ एमओयू किया गया है, जिसके माध्यम से पात्र पुलिस कर्मियों को बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराई जाती है।
एसपी ने प्रदान किया सहायता चेक
जीवन बीमा सहायता राशि का चेक पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा (भा.पु.से.) द्वारा श्रीमती हुलसी भुआर्य को प्रदान किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चंद्रा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सतीश भार्गव, शाखा प्रबंधक कोण्डागांव श्री सपन कुमार चक्रवर्ती सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों के प्रयास सराहनीय
पुलिस सैलरी पैकेज के तहत बीमा राशि प्रदान कराने में पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में मुख्य लिपिक श्री प्रकाश मिंज, उपनिरीक्षक (अ) श्री नेतराम दीवान एवं प्रधान आरक्षक श्री हरिशचन्द्र चुरेन्द्र का योगदान सराहनीय रहा।
जिला पुलिस द्वारा बैंक अधिकारियों के सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया गया।








