Buy Advt. Space

प्रधानमंत्री सम्मान निधि से नंदलाल को खेती बढ़ाने में मिल रही मदद

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी किए जाने से किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा है और वे आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। शासन की इस पहल से जिले के किसान उन्नत कृषि की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

पाँच एकड़ भूमि में की धान की सफल खेती

ग्राम बड़ेबेन्दरी निवासी किसान श्री नंदलाल राठौर के पास पाँच एकड़ कृषि भूमि है। इस भूमि पर उन्होंने धान की खेती कर कुल 104 क्विंटल उत्पादन किया, जिसे उपार्जन केंद्र में समर्थन मूल्य पर विक्रय किया गया।

धान विक्रय से मिली आर्थिक मजबूती

धान विक्रय से प्राप्त राशि से श्री नंदलाल अपने परिवार की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा कर रहे हैं। इसके साथ ही वे आगामी फसल की तैयारी में भी इस राशि का निवेश कर रहे हैं, जिससे उनकी खेती और अधिक सुदृढ़ हो रही है।

रबी सीजन में मक्का की खेती की तैयारी

किसान श्री नंदलाल ने बताया कि रबी फसल के मौसम में वे मक्का की खेती करने की योजना बना रहे हैं। इससे उनकी आय में और वृद्धि होने की संभावना है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से मिल रहा सहारा

उन्होंने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नियमित रूप से मिल रहा है। योजना के अंतर्गत उन्हें प्रति वर्ष 6,000 रुपये की राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में प्राप्त होती है, जिसका उपयोग वे घरेलू जरूरतों के साथ-साथ कृषि कार्यों में करते हैं।

शासन की योजनाओं के लिए जताया आभार

श्री नंदलाल राठौर ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था एवं किसानों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment