दो बार नोटिस देने के बाद कार्रवाई
रवि गहने जालबांधा (पवनतरा) । ग्राम पंचायत पवनतरा में 9 महीनों के भीतर दूसरी बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। पंचायत ने सभी संबंधित लोगों को दो बार नोटिस जारी किया था, लेकिन नोटिस को अनदेखा कर दिया गया। इसके बाद पंचायत ने प्रस्ताव बनाकर मामला तहसीलदार को भेजा।
उप तहसील ने की त्वरित कार्रवाई

प्रस्ताव मिलते ही उप तहसील जालबांधा ने तुरंत एक्शन लेते हुए अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की।
इस दौरान
- तहसीलदार भूपेंद्र कुमार नेताम
- सरपंच राजेंद्र वर्मा
- उप सरपंच दुजराम
- पंचगण
उपस्थित रहे और कार्रवाई का निरीक्षण किया।
ग्रामीणों ने उठाए सवाल
कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पवनतरा में रोड किनारे, पशु चिकित्सालय के सामने और तहसील कार्यालय के पास भी कई स्थानों पर आबादी (अतिक्रमण) है। ग्रामीणों का कहना है कि—
“अगर हटाना है तो सबको बराबर नोटिस देकर एक साथ हटाया जाए, ताकि पवनतरा की आबादी जमीन सुरक्षित रहे।”
जमीन संरक्षण की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पवनतरा की आबादी भूमि की सुरक्षा के लिए निष्पक्ष तरीके से व्यापक अभियान चलाया जाए, ताकि किसी को पक्षपात का लाभ या नुकसान न हो।








