ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना की अध्यक्षता एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान की उपस्थिति में शुक्रवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने देखा लाइव प्रसारण
कार्यक्रम में जिले के पीएमश्री विद्यालय महात्मा गांधी वार्ड, कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कोण्डागांव एवं उच्च प्राथमिक शाला आडकाछेपड़ा के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रस्तुत परीक्षा पे चर्चा के 9वें संस्करण का सीधा प्रसारण देखा।
परीक्षा तनाव से निपटने के दिए गए संदेश
लाइव प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को परीक्षा से जुड़े तनाव, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास बढ़ाने से संबंधित महत्वपूर्ण संदेश दिए, जिसे विद्यार्थियों ने गंभीरता से सुना।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का किया समाधान
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के पश्चात कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं से संवाद किया और परीक्षा से संबंधित उनके प्रश्नों का समाधान करते हुए उन्हें सकारात्मक सोच और निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित किया।
शिक्षा विभाग के अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर शिक्षा विभाग के जिला मिशन समन्वयक श्री ईमल सिंह बघेल, सहायक जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती शीला शार्दुल एवं सहायक कार्यक्रम समन्वयक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।








