छुरा ब्लॉक पित्तेश्वर हरपाल गरियाबंद ! गांधी मैदान स्थित धरना स्थल पर NHM स्वास्थ्य कमियों का अनिश्चित कालीन हड़ताल लगातार जारी है आज हड़ताल का चौथा दिन था। जहां NHM स्वास्थ्य कमियों ने न्याय यात्रा निकाल कर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया गया। इस यात्रा में गरियाबंद जिला के सभी NHM स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।
गरियाबंद के NHM स्वास्थ्य कर्मी जिला अध्यक्ष अमृत राव भोसले ने कहा कि आज हड़ताल को चौथा दिन हो गया है, हम लगातार अपनी मांग को लेकर डटे हुए है। पर सरकार हमारी मांग को सुन नहीं रही है।








