छत्तीसगढ़ ! आज छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के NHM कर्मचारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल के दसवें दिन सद्बुद्धि यज्ञ हुआ तथा हवन के द्वारा संविदा प्रथा का स्वाहा आश्वासन नीति का स्वाहा दोहरी नीति का स्वाहा किया गया
इस हवन में कुछ एन एच एम कर्मचारी द्वारा श्री नरेन्द्र मोदी जी , छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का , छत्तीसगढ़ के दोनों डिप्टी सीएम श्री अरुण साव ,श्री विजय शर्मा, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी का मुखौटा पहन कर उनकी संदबुद्धि के लिए यज्ञ किया गया तथा हवन के द्वारा प्रार्थना की गयी कि भगवान इनको सद बुद्धि दे और NHM कर्मचारियों को रेगुलर कर संविदा प्रथा और संविदा भर्ती बंद कर दे जिस प्रकार छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को रेगुलर करने के लिए पैसा नहीं है बोलती है
तो महतारी वंदन में छत्तीसगढ़ के 70 लाख महिलाओं को हर महीने 1000 रू. मुफ्त में बांट क्यो रही है साथ ही आत्मानंद स्कूल में संविदा शिक्षकों को 26000रू. से कम सैलरी नहीं दिया जा रही है तो स्वास्थ्य विभाग के एन एच एम कर्मचारियों को 8800 निम्न वेतन क्यो दिया जा रहा है तथा स्वास्थ्य विभाग के एन एच एम कर्मचारियों को रेगुलर क्यो नही किया जा रहा है
जबकि छत्तीसगढ़ प्रदेश में इनकी संख्या 16000 बस है और छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था रोड़ पर आ गयी है








