Buy Advt. Space

कोंडागांव में दिव्यांग हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्रायसायकल से मिली नई सुविधा

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के क्रम में जिले के दो दिव्यांग हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान की गई। यह पहल दिव्यांगजनों की स्वतंत्र आवाजाही और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

हितग्राहियों को मिला आवागमन का संबल

ग्राम पंचायत छिंदली, बड़ेराजपुर के श्री दशरथ मरकाम एवं ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा के श्री फरस को मोटराइज्ड ट्रायसायकल उपलब्ध कराई गई। दोनों हितग्राही जन्म से दिव्यांग हैं, जिसके कारण उन्हें दैनिक जीवन में आवागमन संबंधी अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

समाज कल्याण विभाग के माध्यम से वितरण

मोटराइज्ड ट्रायसायकल का वितरण उप संचालक, समाज कल्याण विभाग के माध्यम से श्री संतोष पांडे के हाथों किया गया। इस अवसर पर हितग्राहियों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला सहयोग बताया।

आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा

हितग्राहियों ने बताया कि ट्रायसायकल मिलने से अब वे अपने दैनिक कार्यों, आवश्यक गतिविधियों तथा सामाजिक कार्यक्रमों में अधिक सुविधा के साथ भाग ले सकेंगे। इससे उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और सामाजिक व आर्थिक गतिविधियों में सहभागिता सुनिश्चित होगी।

राज्य सरकार की सतत पहल

राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विभिन्न सहायता उपकरणों एवं योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, ताकि समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

Leave a Comment