Buy Advt. Space

मोरिद में 4 फरवरी को भव्य मड़ई मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

By

मोरिद । ग्राम मोरिद में आगामी 4 फरवरी 2026, बुधवार को परंपरागत भव्य मड़ई मेला का आयोजन किया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मड़ई मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं आसपास के क्षेत्रों से लोगों के पहुंचने की संभावना है।

मड़ई मेले के अवसर पर रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। इस दौरान प्रसिद्ध लोक कलाकार छत्तीसगढ़ी गीतों की शानदार प्रस्तुति देंगे, जो दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से रूबरू कराएगी।

आयोजन समिति के अनुसार, यह कार्यक्रम ग्रामवासियों की एकता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का प्रतीक है। मेला स्थल पर पारंपरिक झूले, मनोरंजन के साधन और अन्य आकर्षण भी रहेंगे, जिससे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भव्य मड़ई मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लें और आयोजन को सफल बनाएं।

Leave a Comment