ब्यूरो रवि गहने। राजनांदगांव जिले के मोहंदी क्षेत्र स्थित जया स्पेशलिटी केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मजदूरों को बाहर नहीं आने देने का आरोप
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आग लगने के दौरान कंपनी प्रबंधन द्वारा मजदूरों को बाहर नहीं निकलने देने और मीडिया कर्मियों को भी अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं देने की बात कही जा रही है। यह भी जानकारी मिल रही है कि अंदर मौजूद मजदूरों के मोबाइल फोन बंद करवाए जा रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।
प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्षा
घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और दमकल विभाग के मौके पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। आग लगने के कारणों और अंदर मौजूद कर्मचारियों की स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी का इंतजार है।
जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट
फिलहाल आग के कारण और नुकसान का आंकलन नहीं हो सका है। प्रशासनिक जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


