Buy Advt. Space

Big Breaking News मोआख में हाईवा-ट्रैक भिड़ंत, ड्राइवर मौत; ग्रामीणों का चक्काजाम और आक्रोश

By
Last updated:

अंकित टाटिया गुंडरदेही ब्लॉक के मोआख (Moakh) क्षेत्र में देर रात 10:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें हाईवा और ट्रैक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

ग्रामीणों में आक्रोश, सुबह से चक्काजाम शुरू

हादसे से नाराज़ ग्रामीणों ने पूरा दिन मेन रोड पर चक्काजाम किया। लोगों ने सड़क पर अस्थायी गतिरोध (बैरिकेडिंग) बनाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही लगातार हादसों की वजह बन रही है, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।

मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण व व्यापारी

गांव के लोग और दुकान संचालक पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग पर डटे रहे। उनका कहना है कि जब तक उचित मुआवजा और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की जाती, वे आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे।

कल भी दोहराया जाएगा चक्काजाम

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन तत्काल समाधान नहीं करता, तो वे अगले दिन भी चक्काजाम जारी रखेंगे। लोगों ने कहा कि यह आंदोलन केवल पीड़ित परिवार के लिए नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा और व्यवस्था सुधार की मांग को लेकर है।

Leave a Comment