Buy Advt. Space

महतारी वंदन योजना की राशि से ग्रीसलता साहू बनी आत्मनिर्भर, शुरू किया सिलाई व्यवसाय

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव ।  माकड़ी विकासखंड के ग्राम बड़गांव निवासी श्रीमती ग्रीसलता साहू ने महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का सदुपयोग करते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरक कदम बढ़ाया है। उन्होंने घर पर ही कपड़ा सिलाई का छोटा व्यवसाय शुरू कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाया है।

आर्थिक तंगी से जूझता था परिवार

ग्रीसलता साहू एक साधारण गृहिणी हैं। उनके परिवार में पति और दो छोटे बच्चे हैं। पति मजदूरी का कार्य करते हैं, जिससे घर का खर्च और बच्चों का पालन-पोषण करना चुनौतीपूर्ण हो जाता था। सीमित आय के कारण परिवार अक्सर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करता था।

योजना की राशि बनी नई उम्मीद

छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना की शुरुआत के साथ ही ग्रीसलता ने पंजीयन कराया। हर माह मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि ने उनके जीवन में नई आशा का संचार किया।

सिलाई कार्य से आत्मनिर्भरता की शुरुआत

ग्रीसलता ने योजना की राशि को केवल घरेलू खर्च में उपयोग करने के बजाय आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया। उन्होंने नियमित रूप से राशि जमा कर सिलाई मशीन खरीदी और घर से ही कपड़ा सिलाई का कार्य प्रारंभ किया। धीरे-धीरे गांव के लोगों से ऑर्डर मिलने लगे, जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि हुई।

परिवार की स्थिति में आया सकारात्मक बदलाव

आज ग्रीसलता साहू सिलाई कार्य से हर माह अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, बच्चों का पालन-पोषण बेहतर हुआ है तथा पति पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ भी काफी कम हुआ है।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक पहल

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रारंभ की गई महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। यह योजना जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

शासन के प्रति व्यक्त किया आभार

ग्रीसलता साहू ने योजना से मिली सहायता के लिए शासन के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस पहल ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया है।

Leave a Comment