कुम्हारी दुर्ग। नेशनल हाईवे-53 पर स्थित कुम्हारी फ्लाईओवर को मरम्मत कार्य के चलते 9 दिनों के लिए बंद किया जा रहा है। दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले फ्लाईओवर के ऊपरी मार्ग को 10 मार्च से 18 मार्च तक अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा।
जानकारी के अनुसार, फ्लाईओवर के नियमित तकनीकी निरीक्षण के दौरान मरम्मत की जरूरत सामने आई है। इसी को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग ने मरम्मत कार्य कराने का निर्णय लिया है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे।
फ्लाईओवर बंद रहने के दौरान दुर्ग से रायपुर जाने वाले सभी वाहनों को फ्लाईओवर के नीचे से गुजरना होगा। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था भी की है।
मरम्मत कार्य के दौरान सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाएंगे। मौके पर ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे। साथ ही बैरिकेडिंग और साइन बोर्ड लगाए जाएंगे, जिससे वाहन चालकों को पहले से ही मार्ग परिवर्तन की जानकारी मिल सके।
10 से 18 मार्च तक बंद रहेगा कुम्हारी फ्लाईओवर, ट्रैफिक डायवर्ट








