गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम कोटमी में सर्व कुम्हार प्रजापति समाज की बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर से पधारे माननीय श्री महेश प्रजापति जी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट करना, व्यापारिक विकास, राजनीतिक भागीदारी और सामाजिक उत्थान पर चर्चा करना रहा।
बैठक में विशेष रूप से युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने, बेटियों को शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करने तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के समाज प्रमुखों में जिला अध्यक्ष श्री चैतराम प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष रोहणी प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी मोतीलाल प्रजापति, शिव प्रजापति सहित ग्राम कोटमी और आसपास के कई जिलों से आए सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समाज की एकता, सहयोग और संगठन को सशक्त बनाने के लिए सभी सदस्यों ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।








