Buy Advt. Space

घर बैठे ऑनलाइन टोकन कटाकर किसान जगन्नाथ नेताम ने बेचा 96.80 क्विंटल धान

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। कोण्डागांव, जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। राज्य शासन द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन टोकन काटने की सुविधा किसानों के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। इससे किसानों को टोकन प्राप्त करने के लिए उपार्जन केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।

ऑनलाइन टोकन से घर बैठे मिली सुविधा

इसी सुविधा का लाभ उठाते हुए ग्राम चिपावंड के किसान जगन्नाथ नेताम ने धान उपार्जन केंद्र चिपावंड में अपना 96.80 क्विंटल धान विक्रय किया। किसान नेताम ने बताया कि मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा से धान बेचने की प्रक्रिया आसान हो गई है। अब टोकन कटवाने के लिए बार-बार खरीदी केंद्र नहीं जाना पड़ता, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत हो रही है।

धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

किसान जगन्नाथ नेताम ने धान खरीदी केंद्र में किसानों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से किसानों को काफी सहूलियत मिल रही है और धान विक्रय की प्रक्रिया पहले की अपेक्षा अधिक सुविधाजनक हुई है।

आदान सहायता राशि के निर्णय की सराहना

किसान नेताम ने कम उपज वाले किसानों को भी प्रति क्विंटल 13,839 रुपये की दर से आदान सहायता राशि प्रदान करने के शासन के निर्णय की सराहना की। उन्होंने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

किसानों की सुविधा के लिए व्यवस्था हुई सरल

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को सरल और सुगम बनाया गया है। ऑनलाइन टोकन सुविधा के साथ ही धान उपार्जन केंद्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे किसानों को बिना अनावश्यक परेशानी के अपना धान विक्रय करने में सहूलियत मिल रही है।

Related News

Leave a Comment