Buy Advt. Space

जिला अस्पताल अव्यवस्था पर बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव। अंतरराष्ट्रीय परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में जिला अस्पताल की कथित अव्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग करते हुए प्रशासन का ध्यान जनहित के मुद्दों की ओर आकर्षित किया।

एक्स-रे, सीटी स्कैन और ब्लड बैंक की कमी का मुद्दा

ज्ञापन में बताया गया कि लंबे समय से कोंडागांव जिला अस्पताल में एक्स-रे, सीटी स्कैन, ऑपरेशन एवं ब्लड बैंक जैसी आवश्यक सुविधाओं के अभाव के कारण आम नागरिकों को भटकना पड़ रहा है। गंभीर मरीजों को अन्य जिलों की ओर रेफर करना पड़ता है, जिससे आर्थिक और मानसिक परेशानी बढ़ रही है।

जनहित में जताया रोष

संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर जन समुदाय में भारी रोष है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से शीघ्र व्यवस्था सुधारने की मांग की गई है।

सुधार नहीं हुआ तो घेराव की चेतावनी

बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो जिला अस्पताल का घेराव किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित पदाधिकारी

ज्ञापन सौंपने के दौरान संभाग महामंत्री चंद्रभान श्रीवास्तव, संभाग अध्यक्ष हेमंत कौशिक, जिला अध्यक्ष समीर दुबे, रा. जिला अध्यक्ष सानू बघेल, गोवर्धन पटेल, शिशिर बेहरा, पिला शार्दूल, मेघनाथ, लखीराम और लोकेश सहित अन्य जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment