Buy Advt. Space

कोंडागांव में बैंक सखी एवं कॉरेस्पोंडेंट का एक दिवसीय प्रशिक्षण सफल संपन्न

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव । जिले में कार्यरत बैंक सखी एवं बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट के लिए जिला पंचायत कार्यालय, कोंडागांव में एक दिवसीय बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

CSC राज्य कार्यालय के अधिकारियों ने दिया प्रशिक्षण
प्रशिक्षण कार्यक्रम में CSC राज्य कार्यालय (वित्तीय समावेशन) से श्री रवि कांत साहू एवं श्री नारायण देवनाथ की गरिमामयी उपस्थिति रही। अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों को बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय समावेशन, डिजिटल लेनदेन, ग्राहक सेवा तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

‘म्यूल अकाउंट’ पर विशेष सतर्कता के निर्देश
बैठक के दौरान ‘म्यूल अकाउंट’ की जानकारी साझा करते हुए बैंक सखियों एवं बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही सुरक्षित और पारदर्शी डिजिटल लेनदेन के महत्व पर जोर दिया गया।

110 बैंक सखियों का हुआ सफल प्रशिक्षण
एक दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कार्यरत कुल 110 बैंक सखियों का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण कराया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बैंक सखियों की कार्यक्षमता में वृद्धि करना एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।

प्रतिभागियों ने बताया उपयोगी, बेहतर सेवा का संकल्प
कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताया और भविष्य में ग्रामीण नागरिकों को बेहतर एवं प्रभावी बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment