Buy Advt. Space

Crime news;टोकन नहीं कटने से परेशान किसान ने ब्लेड से आत्महत्या प्रयास

By

धान खरीदी केंद्र की अव्यवस्था से बढ़ा तनाव, ब्लेड से काटा गला

पितेश्वर हरपाल गरियाबंद डेस्क/बागबाहरा। धान उपार्जन केंद्रों में टोकन कटने की समस्या को लेकर बागबाहरा क्षेत्र से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत बोडरीदादर सेनभांठा निवासी किसान मनबोध गांडा ने लंबे समय से टोकन न कटने से परेशान होकर गले पर ब्लेड से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया।

मानसिक तनाव में ब्लेड से काटा गला

सूत्रों के अनुसार किसान मनबोध गांडा टोकन कटवाने के लिए कई दिनों से संघर्ष कर रहा था। लगातार प्रयास के बावजूद जब उसका टोकन नहीं कट पा रहा था, तो वह तनाव और आवेश में आकर ब्लेड से अपना गला काटते हुए लहूलूहान होकर गिर पड़ा।

112 की टीम ने बचाई जान

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत सूचना दी।
इसके बाद 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा भेजा।

स्थिति नाजुक, अन्य अस्पताल भेजने की संभावना

स्वास्थ्य केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार किसान की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद बड़े अस्पताल रेफर किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

ग्रामीणों में उपार्जन व्यवस्था को लेकर आक्रोश

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि:

  • लंबी लाइने
  • ऑनलाइन प्रक्रिया में दिक्कत
  • टोकन वितरण में लापरवाही किसानों के लिए बड़ा तनाव बन चुकी है।

घटना के बाद किसानों में खरीदी व्यवस्था को लेकर भारी नाराज़गी है और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

प्रशासन को सूचना, जांच की तैयारी शुरू

स्थानीय प्रशासन को मामले की जानकारी दे दी गई है। अब जांच की तैयारी शुरू कर दी गई है कि टोकन वितरण व्यवस्था में आखिर गलती कहां हुई।

Leave a Comment