Buy Advt. Space

सीईओ ने आवास-मनरेगा निरीक्षण किया, लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने निर्देश

By

प्रधानमंत्री आवास और मनरेगा कार्यों की समीक्षा

रवि गहने खैरागढ़ (बफरा, शेरगढ़, भोथी) क्षेत्र में आज दिनांक 15/12/2025 को जिला पंचायत सीईओ श्री प्रेम कुमार पटेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवास एवं मनरेगा के कार्यों को जल्द से जल्द शुरू किया जाए।


लंबित आवास कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

सीईओ ने कहा कि लंबे समय से रुके हुए आवास निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए, ताकि दूसरी सूची के हितग्राहियों को भी समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


मनरेगा कार्य शीघ्र प्रारंभ करने पर जोर

निरीक्षण के दौरान मनरेगा के तहत प्रस्तावित कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मनरेगा ग्रामीणों को रोजगार देने का महत्वपूर्ण साधन है, इसलिए इसमें अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।


जर्जर पंचायत भवन का किया निरीक्षण

ग्राम पंचायत शेरगढ़ में स्थित पंचायत भवन का निरीक्षण करते हुए सीईओ ने भवन की जर्जर स्थिति पर चिंता जताई। बताया गया कि यह भवन 30/01/1996 को निर्मित हुआ था और अब पूरी तरह से जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है।


नए पंचायत भवन की स्वीकृति की आवश्यकता

सीईओ ने कहा कि यदि नए पंचायत भवन की स्वीकृति मिलती है तो पंचायत कार्य सुरक्षित ढंग से संचालित हो सकेंगे। वर्तमान में पंचायत भवन पीडीएस राशन दुकान के रूप में उपयोग में है, जिससे व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं।


आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान सीईओ ने आंगनबाड़ी केंद्र का भी जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यह भी बताया कि पंचायत भवन सड़क स्तर से लगभग दो फीट नीचे है, जिससे बरसात के समय परेशानी बढ़ जाती है।


निरीक्षण में रहे ये अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित

इस अवसर पर

सीईओ श्री प्रेम कुमार पटेल

कार्यक्रम अधिकारी श्री उपेंद्र वर्मा

सरपंच श्री चंद्रकांत जायसवाल

सचिव श्री संदीप धनकर

रोहसह, दूरपति साहू

पंच यादराम, पोलाराम, असवन बंजारे
सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment