Buy Advt. Space

खैरागढ़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 115 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न

By

ब्यूरो रवि गहने खैरागढ़

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत भव्य आयोजन

खैरागढ़–छुईखदान–गंडई । जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 115 जोड़ों का सामूहिक आदर्श विवाह समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बाराती, घराती और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्रमुख जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा रहीं। अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह ने की।
इस अवसर पर प्रियंका खमण ताम्रकार, कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रेम कुमार पटेल, जनपद अध्यक्ष छुईखदान पुष्पा प्रकाश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य ललित चोपड़ा, जनपद उपाध्यक्ष राजू जांघेल, संदीप महोबिया, घममन साहू, दीक्षा गुप्ता, किरण गुप्ता, नीना विनोद ताम्रकार, खुमान देसलहरे (अध्यक्ष सतनामी समाज), रामकुमार पटेल एवं हेमंत वैष्णो सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत शासन द्वारा प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक सम्पन्न कराना है।

भावुक पल: विधायक हुईं भावविभोर

समारोह के दौरान एक मार्मिक क्षण तब आया जब विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा उस बेटी की विदाई के समय भावुक हो उठीं, जिसे उन्होंने पहले गोद लिया था और जिसके माता-पिता नहीं थे। विदाई के दौरान वे आंसू नहीं रोक सकीं, जिससे समारोह का माहौल भावनात्मक हो गया।

सफल आयोजन के लिए प्रशासन की सराहना

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने इस योजना को समाज के लिए उपयोगी और कल्याणकारी बताया।

Leave a Comment