ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । शहर के युवाओं को लक्ष्य बनाकर पुड़िया में गांजा बेचने वाले एक आरोपी को केशकाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के तहत की गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सतत कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एडिशनल एसपी श्री कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल श्री अरुण कुमार नेताम के पर्यवेक्षण में थाना केशकाल पुलिस द्वारा लगातार गांजा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही थी।
मुखबिर की सूचना पर आरोपी के घर दबिश
इसी क्रम में दिनांक 13.01.2026 को केशकाल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि धनंजय पाण्डे अपने घर में अवैध रूप से गांजा को छोटे-छोटे पुड़िया बनाकर बिक्री हेतु छिपाकर रखा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी के मकान की तलाशी ली गई।
1.710 किलोग्राम गांजा बरामद
तलाशी के दौरान रसोई कक्ष में रखे एक केरी बैग से पारदर्शी झिल्ली में पैक गांजा एवं 05 नग छोटे-छोटे पेपर रोल पुड़िया बरामद किए गए। कुल बरामद गांजा का वजन 1.710 किलोग्राम पाया गया, जिसे मौके पर विधिवत जप्त किया गया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस द्वारा आरोपी धनंजय पाण्डे, पिता स्व. उर्धव पाण्डे, उम्र 55 वर्ष, निवासी हर्रापड़ाव, केशकाल के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी विकास बघेल, स.उ.नि. अनिता मेश्राम, प्र.आर. महेश्वरी शाडिल्य, आर. मनोहर निषाद, आर. अमित मंडावी, महिला आर. उर्मिला मरकाम एवं सोनल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








