Buy Advt. Space

कबीर पब्लिक स्कूल जालबांधा में विज्ञान बनाम अंधविश्वास पर जागरूकता कार्यक्रम

By

ब्यूरो रवि गहने खैरागढ़। जालबांधा स्थित कबीर पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए विज्ञान और अंधविश्वास के विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि किसी भी घटना को जब हम समझ लेते हैं तो वह विज्ञान कहलाती है, और जो समझ से बाहर होती है उसे लोग अंधविश्वास या चमत्कार मान लेते हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि इस पूरे ब्रह्मांड की हर घटना के पीछे विज्ञान ही कार्य करता है।

छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर जोर

शिक्षकों ने बच्चों से आह्वान किया कि वे अपनी सोच, दृष्टिकोण और जिज्ञासा को विकसित करें तथा हर घटना को तर्क और वैज्ञानिक नजरिए से समझने का प्रयास करें। बच्चों को अंधविश्वास से दूर रहकर विज्ञान आधारित सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

विज्ञान से ही संभव है समाज का विकास

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि देश, दुनिया और समाज को सरल, सुविधाजनक और स्वच्छ बनाना केवल विज्ञान की सहायता से ही संभव है। वैज्ञानिक सोच ही समाज को प्रगति की दिशा में ले जा सकती है।

शिक्षक एवं पालकगण रहे उपस्थित

इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाएं ताम्रध्वज वर्मा, देवेंद्र वर्मा, राधा बघेल, सुमन बारले, पिंकी सेन, मनीषा साहू एवं मनीषा वर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में शाला समिति के अध्यक्ष श्री अरुण साहू सहित पालकगणों की भी सक्रिय सहभागिता रही।

Leave a Comment