ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं और मांगें सुनीं। इस दौरान प्राप्त आवेदनों पर उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिक
जनदर्शन कार्यक्रम में विभिन्न विषयों से संबंधित बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
दिव्यांग मलसाय नेताम को मिली बड़ी सौगात
जनदर्शन के दौरान विकासखण्ड माकड़ी के ग्राम सोड़मा निवासी दिव्यांग मलसाय नेताम को मोटराइज्ड ट्राइसिकल एवं बस पास प्रदान किया गया। मलसाय 12वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं, लेकिन शारीरिक असमर्थता के कारण वे भारी कार्य करने में असमर्थ हैं।
इच्छा शक्ति बनी सहारा
मलसाय नेताम ने जनदर्शन में मोटराइज्ड ट्राइसिकल हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। कलेक्टर ने उनकी स्थिति को देखते हुए समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके फलस्वरूप उन्हें यह सुविधा उपलब्ध कराई गई।
दैनिक कार्यों में मिलेगी सहूलियत
मोटराइज्ड ट्राइसिकल मिलने पर मलसाय नेताम ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उन्हें बाजार से सब्जी, किराना सामान लाने सहित परिवार के दैनिक कार्यों में काफी सहूलियत होगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर , अपर कलेक्टर , समाज कल्याण उप संचालक एवं जिला परिवहन अधिकारी उपस्थित रहे।








