Buy Advt. Space

जालबांधा स्वामी आत्मानंद स्कूल में लैपटॉप चोरी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By

रवि गहने खैरागढ़। 08 अगस्त 2025 को स्कूल प्राचार्य कपिल देव वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर स्कूल भवन में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ कर उसमें रखे सरकारी एवं निजी लैपटॉप कुल कीमत 60,900 रुपये चोरी कर ले गया।

पुलिस ने विवेचना कर आरोपी का सुराग लगाया

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस चौकी जालबांधा ने मौके का निरीक्षण कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कालीचरण उर्फ देवराज देवार (24 वर्ष) पिता शम्भू देवार, निवासी – पवनतरा, हाल सिकोला बस्ती, मोहन नगर, दुर्ग के रूप में की।

आरोपी को जालबांधा पुलिस ने किया गिरफ्तार

साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 305(ई), 331(4) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
20 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे उप-जेल सालौनी भेजा गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से संतुष्टि

लैपटॉप चोरी की घटना से स्कूल प्रबंधन चिंतित था, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से राहत मिली है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि शेष जांच भी गति से आगे बढ़ाई जाएगी।

Leave a Comment