रवि गहने खैरागढ़/जालबांधा। पुलिस चौकी जालबांधा ने तेज़ कार्रवाई करते हुए शराब दुकान से स्कैनर डिवाइस चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गनेन्द्र बंजारे उर्फ गोपाल (25 वर्ष), निवासी ईरइकला, थाना घूमका, जिला राजनांदगांव के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 जुलाई 2025 को टीपेश सोनी, सुपरवाइजर, कम्पोजिट शराब दुकान जालबांधा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दुकान से एक स्कैनर डिवाइस (कीमत ₹50,000) चोरी हो गया है। पुलिस ने तुरंत अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ की।
विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को 29 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया।
आरोपी के खिलाफ धारा 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध सबूत पाए जाने पर उसे माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस चौकी जालबांधा की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और तत्परता का संदेश गया है।
जालबांधा पुलिस की बड़ी कार्रवाई शराब दुकान से स्कैनर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार








