Buy Advt. Space

धान खरीदी केंद्र निरीक्षण में विधायक सख्त, अवैध वसूली पर चेतावनी

By

किसानों को समय पर टोकन मिलना अनिवार्य

रवि गहने खैरागढ़ (जालबांधा)। स्थित धान खरीदी केंद्र का क्षेत्रीय विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में चल रही धान खरीदी व्यवस्था में किसानों को समय पर टोकन मिलना चाहिए और किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

किसानों से अवैध वसूली पर सख्त रुख

विधायक ने स्पष्ट कहा कि किसानों से किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं होना चाहिए। सरकार द्वारा प्रति क्विंटल ₹22.07 की दर से धान खरीदी की जा रही है। इसके बावजूद कुछ कर्मचारियों द्वारा “बोरा पलटी” के नाम पर ₹3 प्रति कट्टा वसूले जाने की शिकायत सामने आई।

निरीक्षण के दौरान जिन किसानों से पैसे लिए गए थे, उन्हें तत्काल वापस कराया गया।

शिकायत मिलने पर धरने की चेतावनी

श्रीमती यशोदा वर्मा ने दो टूक शब्दों में कहा

“अगर भविष्य में किसानों से अवैध वसूली की शिकायत मिली, तो मैं स्वयं जालबांधा धान खरीदी केंद्र में धरने पर बैठूंगी।”

सही तौल और पारदर्शी खरीदी के निर्देश

विधायक ने किसानों से संवाद करते हुए धान की तौल स्वयं करवाई और स्पष्ट किया कि

  • धान उतारना
  • बोरा पलटी
  • तौल
  • सिलाई
  • स्टैक लगाना

ये सभी कार्य केंद्र में कार्यरत हमालों की जिम्मेदारी हैं, किसानों से इसके लिए कोई पैसा नहीं लिया जाना चाहिए।

किसानों से सीधा संवाद

निरीक्षण के दौरान विधायक ने किसानों की समस्याएं सुनीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों के हितों के साथ पूरी तरह खड़ी है।

इस अवसर पर शुभम वर्मा, नरेश वर्मा, गैंदलाल कुरे, भूखन बंजारे, महेश साहू सहित किसान और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Comment