Buy Advt. Space

विश्रामपुरी में अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई, 675 बोरी जब्त, वाहन सीज

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025 के अंतर्गत धान खरीदी के दौरान जिले में धान के अवैध परिवहन एवं भण्डारण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में केशकाल विकासखंड अंतर्गत विश्रामपुरी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई है।

संयुक्त टीम की कार्रवाई

केशकाल विकासखंड के विश्रामपुरी मछली मार्ग के पास खाद्य विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 675 बोरी धान को जब्त किया गया।

बिना अनुज्ञा किया जा रहा था परिवहन

खाद्य अधिकारी श्री नवीन श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) केशकाल सुश्री आकांक्षा नायक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में रोशन ट्रेडर्स बोराई–नगरी (प्रोपराइटर श्री पदम भंसाली) द्वारा बिना वैध अनुज्ञा के धान का परिवहन किया जा रहा था।

5 लाख से अधिक की धान जब्ती

जांच के दौरान लगभग 675 बोरी धान, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख 13 हजार रुपये है, को वाहन सहित जब्त किया गया। जब्त सामग्री को विश्रामपुरी थाना में सुपुर्द कर दिया गया है।

आगे की कार्रवाई जारी

प्रकरण में नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध धान परिवहन व भण्डारण पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Comment