Buy Advt. Space

क्राइम न्यूज;केबल-सबमर्सिबल चोरी बढ़ी, किसानों में रोष और चिंता गहरी

By

ब्यूरो नूतन साहू गरियाबंद। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बीते कुछ महीनों से केबल और सबमर्सिबल चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी ने किसानों को परेशान कर दिया है। लगातार हो रही चोरी की वजह से किसानों की फसल सिंचाई पर संकट खड़ा हो गया है।


लगातार बढ़ते मामलों से ग्रामीणों में रोष

मालगांव, आमदी और मजरकटा सहित कई गांवों में पिछले एक महीने से चोरी की घटनाएं नियमित रूप से सामने आ रही हैं। किसान खेतों में लगाए बोरवेल और बिजली कनेक्शन असुरक्षित मानने लगे हैं।

8 दिसंबर की रात फिर हुई चोरी

8 दिसंबर की रात खेत में चोरी की नई घटना हुई। किसान जीवन पटेल सुबह जब खेत पहुंचे, तो देखा कि बिजली मीटर से पूरा केबल चोरी हो चुका था। उन्होंने गांव के अन्य किसानों से जानकारी ली तो पता चला कि कई किसानों की बोरवेल से भी केबल चोरी हुई है।


किसानों ने की पुलिस में शिकायत

किसानों ने चोरी की सूचना तुरंत थाना में दी। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई महीनों से शिकायतों के बाद भी चोरों पर लगाम नहीं लग पा रही है।


पुलिस ने संदिग्धों को लिया हिरासत में

शिकायत के बाद 11 दिसंबर को पुलिस ने पास के गांव से कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जैसे ही इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली, बड़ी संख्या में लोग थाना पहुँचे और त्वरित कार्रवाई की मांग की।


जांच जारी, ग्रामीणों ने बढ़ाई चौकसी

समाचार लिखे जाने तक पुलिस की विवेचना जारी है। चोरी की घटनाओं से परेशान होकर ग्रामीणों ने रात में पहरा देने और सतर्क रहने का निर्णय लिया है।

Leave a Comment