Buy Advt. Space

CG Crime : दुर्ग में दो स्पा सेंटरों पर छापा, देह व्यापार का खुला खुलासा

By

दुर्ग। शहर में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए दुर्ग पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में स्मृति नगर पुलिस ने दो स्पा सेंटरों में देह व्यापार की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की है।

मसाज के नाम पर देह व्यापार की गुप्त सूचना

पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि एक महिला द्वारा अमन ढाबा के पास स्थित
लविश फैमिली स्पा एंड सेलून एवं ड्रीम केचर स्पा एंड सेलून में मसाज के नाम पर लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा है।

सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम तुरंत कार्रवाई में जुटी।

दोनों स्पा सेंटरों पर दबिश

पुलिस ने जब स्पा सेंटरों पर दबिश दी तो वहां संदिग्ध गतिविधियां चलते हुए पाई गईं
जांच के दौरान दोनों स्पा सेंटरों की संचालिका और एक अन्य युवक को मौके से पकड़ा गया।

संचालिका और युवक पर कार्रवाई

मौके से पकड़े गए आरोपी:

  • अहिल्या सागरवंशी, पति दिग्विजय सागरवंशी
    उम्र 36 वर्ष, निवासी सिकोला भाठा, जयंती नगर दुर्ग
  • अकुश ईखार, पिता कृष्णा ईखार
    उम्र 29 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड, जामुल

दोनों को संदिग्ध और अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में निम्न अधिकारियों का विशेष योगदान रहा—

  • नगर पुलिस अधीक्षक भारती मरकाम
  • उपनिरीक्षक संगीता मिश्रा
  • म.आर. यमिता साहू
  • पुष्पा तिवारी
  • सउनि गौरखनाथ चौधरी
  • आरक्षक कमल नारायण

Leave a Comment