ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव। थाना धनोरा पुलिस द्वारा जुआरियों के विरुद्ध धरपकड़ अभियान लगातार जारी है। मेला मड़ई के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जुआ खिलाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मड़ई मेला में दबिश, तीन आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 19.02.2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पंचायत जामगांव मड़ई मेला में कुछ व्यक्ति ‘खुड खुड़िया’ नामक जुआ का संचालन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक धनोरा के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी।
मौके से जुआ सामग्री व नगदी बरामद
कार्रवाई के दौरान तीन आरोपी जुआ खिलाते हुए पकड़े गए, जबकि कुछ जुआरी भीड़ का लाभ उठाकर फरार हो गए। आरोपियों के कब्जे से तीन छोटी प्लास्टिक बाल्टियाँ, लकड़ी की गोटी, 1 से 6 अंक अंकित पोस्टर एवं नगदी 2000 रुपये बरामद किए गए। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर विधिवत् जप्ती एवं गिरफ्तारी की गई।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
- राकेश मंडावी, उम्र 25 वर्ष, निवासी खेतरपाल, थाना फरसगांव, जिला कोंडागांव
- रतू राम नाग, उम्र 24 वर्ष, निवासी हाट चपई, थाना धनोरा, जिला कोंडागांव
- रतन नाग, उम्र 21 वर्ष, निवासी हाट चपई, थाना धनोरा, जिला कोंडागांव
जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई
तीनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4 (क) के तहत अपराध कायम कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अभियान
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोंडागांव पंकज चंद्रा के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा एवं एसडीओपी केशकाल अरुण कुमार नेताम के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
प्रमुख योगदान
निरीक्षक – भुनेश्वर नाग
सहायक उप निरीक्षक – प्रदीप साहू, मनमोहन जैन
महिला प्रधान आरक्षक – सुखबती सलाम
आरक्षक – बन्नू शोरी, जागेश्वर दीवान, जग्गू राम नाग
थाना धनोरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।








