Buy Advt. Space

सीएसपीडीसीएल ने रजत जयंती पर राज्य की विद्युत विकास यात्रा दर्शाई

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव । छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल), कोण्डागांव द्वारा मंगलवार को स्वामी आत्मानंद विद्यालय, जामकोट पारा में छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती उत्सव का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया।

अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अधीक्षण अभियंता श्री एच. के. सूर्यवंशी, विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यपालन अभियंता श्री के. के. साव तथा विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रूबी भट्टाचार्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।

25 वर्षों की विकास यात्रा पर डाला गया प्रकाश

इस अवसर पर विद्युत विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य गठन से लेकर अब तक के 25 वर्षों की विकास यात्रा, विद्युत क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक सुधार, विभागीय नवाचारों एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को दी गई।

ऊर्जा संरक्षण और जागरूकता पर दिया गया संदेश

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में ऊर्जा संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग तथा राष्ट्र निर्माण में विद्युत की भूमिका के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।

प्रतियोगिताओं से निखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा

कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध लेखन, चित्रकला, भाषण एवं नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक एवं बौद्धिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता परिणाम

नारा लेखन प्रतियोगिता:
प्रथम – यथार्थ नेताम, द्वितीय – तनुजा वैध, तृतीय – कृतिका गुप्ता

निबंध लेखन प्रतियोगिता:
प्रथम – दिव्या वैध, द्वितीय – मुस्कान देवांगन, तृतीय – सुनीता देवांगन

चित्रकला प्रतियोगिता:
प्रथम – इशांत देवांगन, द्वितीय – सुनिधि देवांगन, तृतीय – शिवांगी देवांगन

भाषण प्रतियोगिता:
प्रथम – डॉली जैन, द्वितीय – तनुजा वैध, तृतीय – मुस्कान साहू

आयोजन में शिक्षकों एवं अधिकारियों का सहयोग

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों सीमा नंदेश्वर, सुधांशु अग्निहोत्री, उमेश साहू, अल्का परगनिहा, रूपा भगत एवं करुणा नेताम का विशेष सहयोग रहा। वहीं विद्युत विभाग की ओर से कार्यपालन अभियंता श्री पी. वी. राजेश, सहायक अभियंता गोपेश बांधे, कनिष्ठ अभियंता विजेंद्र कुमार शार्दूल, अरुण देवांगन, फ़नीश देवहारी एवं लाइनमेन रतन साना की सराहनीय भूमिका रही।

विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। अतिथियों ने रजत जयंती उत्सव को ऊर्जा, उत्साह और प्रेरणा का संगम बताया।

Leave a Comment