Buy Advt. Space

फरसगांव ब्लॉक में सीपीआई की लाल झण्डा यात्रा, नारों संग प्रदर्शन आयोजित

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । सी.पी.आई. जिला परिषद कोण्डागांव द्वारा फरसगांव ब्लॉक में लाल सलाम के नारों के साथ लाल झण्डा प्रदर्शन यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मोटर सायकल एवं चार पहिया वाहनों के माध्यम से आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कई ग्रामों से होकर गुजरी यात्रा

प्रदर्शन यात्रा फरसगांव, पतोड़ा, भंडारवंडी, आलोर, बड़ेडोंगर, भूमका, हीर्री, भानपुरी, जुगानी कलार, कुल्हाड़गांव, बोरगांव सहित अन्य ग्रामों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने लाल झण्डे के साथ ‘लाल सलाम’ और पार्टी समर्थन के नारे लगाए।

स्थापना दिवस के बाद अभियान में तेजी

बताया गया कि 26 दिसम्बर 2025 को कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के 100वें स्थापना दिवस के आयोजन के बाद से जिले के विभिन्न ब्लॉकों एवं तहसीलों में लगातार लाल झण्डा प्रदर्शन यात्राएं निकाली जा रही हैं। अभियान के तहत हंसिया-हथौड़ा एवं हंसिया-बाली निशान वाले लाल झण्डों के साथ जनसंपर्क और संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया जा रहा है।

पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर आयोजन

यात्रा का आयोजन राज्य परिषद सचिव मंडल सदस्य के निर्देश पर किया गया। कार्यक्रम में जिला सचिव , सहायक सचिव सहित सोमारु, बिसम्बर, सरादू, मुकेश, शिवचरण, अनुराधा, खुशबू, ब्रिजलाल और माहंगू सहित विभिन्न गांवों से पहुंचे कार्यकर्ता शामिल हुए।

फरसगांव से प्रारंभ, बोरगांव में समापन

लाल झण्डा प्रदर्शन यात्रा तहसील मुख्यालय फरसगांव से प्रारंभ हुई। कार्यकर्ताओं ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के साथ विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया। कार्यक्रम का समापन बोरगांव, फरसगांव में किया गया, जहां उपस्थित साथियों ने संगठनात्मक एकजुटता और जनसंवाद पर बल दिया।

Leave a Comment