Buy Advt. Space

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत युवाओं से कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । जिले के युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी, कोण्डागांव द्वारा मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रशिक्षण

योजना के तहत हितग्राहियों को मेशन जनरल (राजमिस्त्री), टू-व्हीलर मैकेनिक, फोर-व्हीलर मैकेनिक एवं इलेक्ट्रीशियन जैसे रोजगारपरक कोर्सों में कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे प्रशिक्षण उपरांत स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसर सृजित हो सकें।

आयु सीमा और आवेदन की अंतिम तिथि

इन पाठ्यक्रमों के लिए 14 वर्ष से 45 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक युवक एवं युवतियाँ आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

यहाँ करें आवेदन

कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी, खुटडोबरा रोड, डोगरी पारा, पर्यावरण वाटिका के पास, कोण्डागांव में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं।

युवाओं से लाभ लेने की अपील

प्रशासन द्वारा जिले के युवाओं से इस योजना का अधिकतम लाभ उठाकर अपने कौशल को निखारने और आत्मनिर्भर बनने की अपील की गई है।

Leave a Comment