Buy Advt. Space

छत्तीसगढ़ वोटर लिस्ट से कटे 27.34 लाख नाम, सुधार का मौका

By

रायपुर।चुनाव आयोग द्वारा देशभर में कराए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के तहत छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। ड्राफ्ट मतदाता सूची में प्रदेश के 27.34 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।

SIR के तहत जारी हुए ड्राफ्ट रोल

चुनाव आयोग ने बताया कि 18 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ में कुल 2,12,30,737 पंजीकृत मतदाताओं में से 1,84,95,920 मतदाताओं ने अपने गणना प्रपत्र जमा कराए हैं। इसी प्रक्रिया के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई है।

कितने वोटरों के नाम हुए हटाए गए

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार

  • SIR से पहले कुल मतदाता: 2,12,30,737
  • ड्राफ्ट लिस्ट में मतदाता: 1,84,95,920
  • हटाए गए वोटरों की संख्या: 27,34,817

नाम हटने की मुख्य वजहें

बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के वेरिफिकेशन के दौरान सामने आया कि

  • 6,42,234 मतदाता मृत पाए गए
  • 19,13,540 मतदाता स्थानांतरित हो गए या उनका पता नहीं चला
  • 1,79,043 मतदाताओं के नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज पाए गए

इन्हीं कारणों से वोटर लिस्ट से नाम हटाए गए हैं।

हटे वोटरों को नहीं मिलेगा अलग नोटिस

चुनाव आयोग ने साफ किया है कि जिन मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, उन्हें कोई व्यक्तिगत नोटिफिकेशन नहीं भेजा जाएगा। ऐसे में मतदाताओं को खुद सतर्क रहने की जरूरत है।

जानें कैसे दोबारा जुड़ेगा वोटर लिस्ट में नाम

अगर किसी योग्य मतदाता को लगता है कि

  • उसका नाम गलती से हट गया है
  • या ड्राफ्ट लिस्ट में उसका नाम शामिल नहीं है

तो उसे फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र भरकर जमा करना होगा।

22 जनवरी तक चलेगी सुधार की प्रक्रिया

फॉर्म-6 की जांच के बाद संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। यह प्रक्रिया 22 जनवरी तक जारी रहेगी।

मतदाताओं के लिए जरूरी अपील

चुनाव आयोग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर जांच लें, ताकि आने वाले चुनावों में मतदान के अधिकार से वंचित न रह जाएं।

Leave a Comment