Buy Advt. Space

छत्तीसगढ़ में ड्राइवर महासंघ का अनिश्चितकालीन महाबंद, 10 मांगों पर आंदोलन

By

पितेश्वर हरपाल देवभोग/गरियाबंद। ड्राइवर महासंघ के आह्वान पर आज से पूरे छत्तीसगढ़ में अनिश्चितकालीन महाबंद चक्काजाम की शुरुआत हो गई है। महासंघ ने अपनी 10 प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। सुबह से ही नेशनल हाईवे 130-C (डोहेल के पास) ट्रक, बस और मालवाहक वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। हजारों ड्राइवर सड़कों पर उतरकर सरकार से अपनी मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मुख्य मांगों में संपूर्ण शराबबंदी, ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड और ड्राइवर आयोग का गठन, दुर्घटना में मृत्यु या विकलांगता पर मुआवजा, ड्राइवर दिवस की घोषणा, बच्चों की शिक्षा में आरक्षण, परिवार हेतु हेल्थ कार्ड और 55 वर्ष की आयु के बाद पेंशन शामिल हैं। साथ ही उन्होंने BSN की धारा 105(2) को हटाने की भी मांग की है।

ड्राइवर महासंघ ने चेतावनी दी है कि जब तक सरकार लिखित आश्वासन नहीं देती, तब तक संपूर्ण परिवहन व्यवस्था ठप रहेगी। “आज स्टेरिंग नहीं थामेंगे ड्राइवर, जब तक हक नहीं मिलेगा तब तक सड़क पर रहेंगे,” — यह नारा पूरे प्रदेश में गूंज रहा है। प्रशासन ने हालात पर नजर बनाए रखी है और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Comment