Buy Advt. Space

मां चंद्रहासिनी मार्ग पर ओवरस्पीड से हादसे, सख्त कार्रवाई की मांग महेश प्रजापति

By

चंद्रपुर (जिला सक्ती)। मां चंद्रहासिनी मंदिर मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट महेश प्रजापति ने थाना प्रभारी चंद्रपुर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने माड़ नदी से टीमरलगा तक के मार्ग पर ट्रेलर ट्रक सहित सभी वाहनों की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा सुनिश्चित करने और लापरवाह चालकों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

महेश प्रजापति ने बताया कि मां चंद्रहासिनी मंदिर चंद्रपुर में प्रतिदिन ओडिशा, छत्तीसगढ़ और सीमावर्ती क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसी मार्ग पर भारी वाहनों और अन्य गाड़ियों की ओवरस्पीडिंग के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है, जबकि अनेक लोग स्थायी रूप से विकलांग हो गए हैं।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मंदिर क्षेत्र और आस-पास के संवेदनशील मार्गों पर सख्त स्पीड लिमिट लागू की जाए, नियमित चेकिंग हो और नियम तोड़ने वाले ड्राइवरों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Leave a Comment