Buy Advt. Space

CG Weather Update : 4 दिन बाद बढ़ेगी बारिश की रफ्तार, कई जिलों में अलर्ट

By




रायपुर। राजधानी में गुरुवार देर शाम हुई तेज बारिश ने उमस से राहत दी। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले चार दिन बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधि तेज होगी। फिलहाल बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है।

पिछले 24 घंटे में बारिश
कुसमी और रायपुर में 5-5 सेमी, पाटन में 4 सेमी, सामरी, लाभांडीह व राजिम में 3-3 सेमी समेत कई जगहों पर बारिश दर्ज हुई। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 34.6°C रहा।

आज रायपुर का मौसम
दिनभर बादल छाए रहेंगे, गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना। अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 26°C के आसपास रहेगा।

यलो अलर्ट जारी
अगले 3 घंटों के लिए सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, राजनांदगांव, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम समेत 30 से ज्यादा जिलों में यलो अलर्ट। इन इलाकों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवा (30-40 किमी/घंटा) और बारिश की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार भारी बारिश का केंद्र उत्तर छत्तीसगढ़ रहेगा

Leave a Comment